हर घर हरियाली का संदेश: अमावस्या पर 140 तुलसी पौधों का वितरण
*गुलाबी नगरी बनेगी भक्ति का धाम, कल 15 जुलाई से शुरू होगा पंच दिवसीय सद्गुरु स्वामी टेऊँराम महाराज का 140 वाँ जन्मोत्सव, अनेक धार्मिक अनुष्ठान होंगे
जयपुर। सनातन धर्म के प्रचारक समाज सुधारक कर्मयोगी 1008 आचार्य श्री सद्गुरु स्वामी टेऊंराम जी महाराज का पावन 140 वां पंच दिवसीय जन्मोत्सव हजारा हजूर पूज्य गुरुदेव सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज के पावन सान्निध्य में 15 जुलाई (बुधवार) से 19 जुलाई (रविवार) तक बड़े ही हर्षौल्लास के साथ मनाया जाएगा। चालीहा महोत्सव एवं 140 वे जन्मोत्सव के उपलक्ष में मंगलवार अमावस्या से एक दिन पूर्व पर हर घर हरियाली का संदेश देते हुए 140 श्यामा तुलसी पौधों का श्रद्धापूर्वक वितरण किया गया ।
पर्यावरण का संदेश के साथ 140 हरित तुलसी पौधों का श्रद्धापूर्वक वितरण
पावन चालिहा महोत्सव एवं 140 वे जन्मोत्सव के उपलक्ष में सोमवार को 140 हरित तुलसी पौधों की भव्य झांकी सजाई गई। मंगलवार को हलहारिणी अमावस्या के पावन दिवस पे भक्तों को प्रसाद रूप में 140 तुलसी पौधों का श्रद्धा पूर्व वितरण किया गया । संतों द्वारा सभी भक्तों को तुलसी पौधै को सुसज्जित सुंदर प्रकार से घर आंगन में लगाने को कहा गया , व्यवस्थित सुसज्जित तुलसी पौधा लगाने वाले को सदगुरु टेऊँराम जन्मोत्सव के दौरान पुरस्कार प्रधान किया जाएगा !
पाँच दिनों तक होंगे भव्य धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल।”
परम आदरणीय मंगलमूर्ति आचार्य श्री 1008 सद्गुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज का पावन 140 वा जन्मोत्सव लघु काशी गुलाबी नगरी में भक्ति और आस्था के पावन केंद्र श्री अमरापुर स्थान में बड़े ही हर्षौल्लास भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा ! बुधवार 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले महाउत्सव में नियमित रूप से चल रहे हवन यज्ञ अनुष्ठान के साथ साथ श्री मदभगवत गीता श्री प्रेम प्रकाश ग्रंथ साहिब के पाठों का विधिवत रूप से मंत्र उच्चारण द्वारा शुभारंभ होगा, 2 दिवसीय प्रवास पे पधारे हाजरा हजूर प्रेम प्रकाश मंडलाध्यक्ष पूज्य गुरुदेव स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज के श्री मुख से भक्ति का रसपान, सत्संग होगा । उत्सव के उपलक्ष में इसी दिन 15 जुलाई साय 6.30 बजे विशाल महाआरती का आयोजन किया गया। 140 भक्त एक जैसी वेशभूषा एवं संत महात्मा आरती करेंगे, कार्यक्रम की श्रृंखला में गुरुवार 16 जुलाई को साय 5 से 6.30 बजे तक सदगुरु स्वामी टेऊँराम जीवन दर्शन नाट्य प्रस्तुति मंदिर परिसर मंच पर प्रोग्राम होगा ! शुक्रवार 17 जुलाई को प्रातः 10 बजे 140 नन्ही नन्ही कन्याओं का विशाल भोज, साय 5 बजे अद्भुत भव्य झांकी दर्शन खंडू सरकार -करेंगे नौका विहार, नौका विहार झांकी 18 जुलाई शनिवार प्रातः 10 बजे 140 बटुक ब्राह्मणों (गुरुकुल बच्चे) का विशाल भोज, श्याम 5 बजे से 140 व्यंजन भोग झांकी, 19 जुलाई (रविवार) सदगुरु टेऊँराम जयंती प्रेम प्रकाश परिवार का दिवाली प्राकट्य दिवस उत्सव प्रातः 5 बजे 40 मिनट पूजा अर्चना, अभिषेक, 24 घंटे की सदगुरु टेऊँराम अखंड ज्योति दर्शन चालीहा महोत्सव पूर्णाहुति , 7 से 11 बजे तक संत महात्माओं द्वारा भजन, सत्संग, प्रेम प्रकाश ग्रन्थ गीता के पाठों का भोग, बधाई गीत 140 किलो लड्डू महाप्रसादी का भोग चौथ महापर्व पर सायंकाल भजन, संकीर्तन, सुंदर रंगोली सजावट के साथ साथ 140 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। सभी को बधाईयां शुभकामनाएं आशीर्वाद !!!!
🖋️ प्रेषक:- प्रेम प्रकाशी संत श्री मोहनलाल (संत मोनू राम जी)
श्री अमरापुर स्थान, जयपुर
